February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

उत्कृष्ट कार्य करने वाले दर्जनों छात्र छात्राओं को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित

1 min read
Spread the love

हैदरगंज अयोध्या

जनपद के जाना बाजार ग्रामीण क्षेत्र प्रतिभाओं का खजाना, यहां प्रतिभाएं छिपी है इन्हें पहचान कर तरासने की जरूरत है। शिक्षक ही इन्हें पहचान कर सच्चा मार्गदर्शक बन सकता है संस्थाएं इन्हें आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। उक्त विचार प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर राम मनोहर लोहिया के कुल सचिव डॉक्टर विनय कुमार सिंह ने सोमवार को व्यक्त किया। मुख्य अतिथि में साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दर्जनों प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। छात्र-छात्राओं सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति कर मन मोह लिया।
थाना क्षेत्र हैदरगंज के कल्पना शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान सराय मनोधर हैदरगंज स्थित महाविद्यालय प्रांगण में आयोजित समारोह की अध्यक्षता अयोध्या नगर निगम के महापौर गिरीशपति त्रिपाठी व संचालन डॉक्टर प्रदीप कुमार कनौजिया ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में महासचिव बार एसोसिएशन लखनऊ के ललित किशोर ने कहा ग्रामीण क्षेत्र की शिक्षा को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। इनके अलावा श्रीमती डॉक्टर मीनू दुबे एसोसिएट प्रोफेसर,पूर्व प्राचार्य रामजी सिह ,डॉ अनुपम पांडे सहित कई वक्ता ने संबोधित किया। अध्यक्षता कर रहे हैं महापौर त्रिपाठी ने छात्र छात्राओं को नसीहत देते हुए कहा अच्छी बातों से सीख लेना चाहिए। और उसे अच्छे कर्म के रूप मे चरित्र में उतरना चाहिए। अतिथि के संबोधन से पूर्व संस्थान के प्रबंध निदेशक अवनीश पांडे ने महाविद्यालय की प्रगति से अवगत कराया तो वही प्राचार्य डॉ अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रबंधक पूर्व सांसद एमएलसी डॉक्टर हरिओम पांडे ने सभी को सहयोग के लिए सराहा । समारोह का आयोजन परिसर में स्थापित दुर्गा प्रतिमा की वर्षगांठ और शिक्षण संस्थान की संस्थापिका कल्पना पांडे की पुण्यतिथि पर अतिथियों ने सरस्वती मां की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित करके किया प्रारंभ । अतिथियों का स्वागत नरेंद्र प्रताप सिंह बीपीएड विभाग अध्यक्ष ,मंजेश कुमार शुक्ला ,डॉक्टर सीमा उपाध्याय ,डॉ पूनम मिश्रा, डॉक्टर कृष्ण कुमार तिवारी, श्रीमती रेखा मिश्रा, डॉक्टर विपुल तिवारी, श्रीमती मीना त्रिपाठी ,राहुल यादव, बजरंग उपाध्याय, आलोक यादव, शुभम आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने सभी अतिथियों को बैच लगाकर फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। विभिन्न क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान करने वाले डॉक्टर कैप्टन पी पी पांडे, समाज सेवा के क्षेत्र में अंकिता ग्राम प्रधान ,पूर्व डिप्टी एसपी गोमती प्रसाद सिंह, श्रीमती रूप पार्वती मौर्य सहित दर्जनों प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह अंग वस्त्र देकर जहां सम्मानित किया गया तो वही महाविद्यालय में सर्वोच्च अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं प्राची सिंह, प्राची दुबे, मानसी पांडे ,अंजलि धूरिया सहित सैकड़ो छात्राओं को मुख्य अतिथि प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर क्षेत्र के सम्मानित पूर्व सदस्य श्रीनिवास तिवारी ,प्रेम कुमार वर्मा ,राजेश तिवारी, रामचंद्र तिवारी भूमिधर, राम केवल पांडे सांसद प्रतिनिधि, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राम मोहन भारती, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा राम सजीवन पांडे, विजय कुमार उपाध्याय ,मंडल अध्यक्ष भाजपा नरेंद्र तिवारी आदि सहित क्षेत्र के सैकड़ो सम्मानित गणमान्य नागरिकों के अलावा ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्यगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *