March 29, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

नगर निगम ने गृहकर और जलकर की बकाया वसूली के लिए विशेष अभियान में 11 लाख की वसूली

1 min read
Spread the love

बड़े बकायेदारों पर नगर निगम की सख्ती! होटल–प्रकाशन–शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर छापेमारी, 11 लाख की वसूली

अयोध्या

नगर निगम ने गृहकर और जलकर की बकाया वसूली के लिए विशेष अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को निगम की टीम ने 14 बड़े बकायेदारों के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर लगभग 11 लाख रुपये की वसूली की। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

अपर आयुक्त सुमित कुमार के नेतृत्व में गठित वसूली दल में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी गजेंद्र कुमार, कर निर्धारण अधिकारी विनय प्रताप सिंह, कर अधीक्षक जयप्रकाश समेत अन्य कर्मचारी शामिल रहे। टीम ने कौशलपुरी स्थित अवध होटल से एक लाख रुपये, सहादतगंज के त्रिपाठी होटल से दो लाख रुपये, आजाद प्रकाशन से 3.28 लाख रुपये, मेगा शॉप से एक लाख रुपये और ट्रिपल लाइन होटल से 1.26 लाख रुपये की वसूली की।

इसके अतिरिक्त जयप्रकाश नारायण वार्ड के गोपाल रस्तोगी से एक लाख रुपये, भूपेंद्र कुमार से 67,047 रुपये तथा सेठ लड्डू लाल से 62,700 रुपये मौके पर ही वसूल कर रसीद जारी की गई। गोपाल रस्तोगी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई शुरू की जा चुकी थी, लेकिन बकाया जमा करने के बाद प्रक्रिया रोक दी गई।

अपर आयुक्त ने बताया कि एमएस फर्नीचर, मंत्रा होटल और पुष्पक इन होटल सहित कई अन्य बड़े बकायेदारों को एक सप्ताह के भीतर बकाया राशि जमा करने का नोटिस दिया गया है। निर्धारित समय सीमा में भुगतान न होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि कर वसूली में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *