February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुल्तानपुर से मिला शिक्षक संघ सौंपा ज्ञापन

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर
जनपद सुलतानपुर में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर जिला अध्यक्ष दिनेश उपाध्याय एवं जिला मंत्री राम आशीष मौर्य के निर्देशन में शिक्षक संगठनों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। संगठन ने अवगत कराया कि कई शिक्षकों की समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं और उनके निस्तारण की आवश्यकता है। शिक्षकों ने कहा कि संगठन ने पहले भी वार्ताओं और पत्राचार के माध्यम से इन मुद्दों पर ध्यान आकृष्ट कराया था, किंतु अभी तक उनका निपटारा नहीं हो पाया है।वहीं ज्ञापन में प्राथमिकता के तौर पर कहा गया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में विद्यालय अवधि के बाद जनपद के निर्वाचित शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों के प्रवेश पर स्पष्टीकरण मांगकर दबाव बनाने हेतु सोशल मीडिया पर वायरल कराकर शिक्षक प्रतिनिधियों को बदनाम किया जा रहा है एवं उनकी मानहानि करायी जा रही है, जबकि कार्यालय के कुछ चहेते शिक्षक विद्यालय अवधि में भी और विद्यालय अवधि के बाद में भी कार्यालय में अनधिकृत रूप से बैठे रहते हैं, जिसकी पुष्टि श्रीमान् जी के कार्यालय में लगे सी०सी०टी०वी० कैमरे से की जा सकती है। संगठन आपको यह भी अवगत कराना चाहता है कि संगठन के निर्वाचित शिक्षक प्रतिनिधि शिक्षकों की अनेकों समस्याओं को लेकर विद्यालय अवधि के बाद कार्यालय आते हैं, उनसे स्पष्टीकरण मांगना एवं मानहानि करना कदापि उचित नहीं है, इसलिए उक्त कृत्य को तत्काल रोकने का कष्ट करें। सांगठनिक सूचनाओं के आदान-प्रदान एवं शिक्षक, शिक्षा हित में विचारों के आदान-प्रदान हेतु बने व्हाट्सएप ग्रुप, जिसका विभागीय अधिकारियों से कोई सम्बन्ध नहीं है, में की गयी आपसी चैटिंग को आधार बनाकर संगठन के जनपदीय कार्य समिति के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगना विभागीय कार्यवाही के अन्तर्गत नहीं आता है। यह संगठन का व्यक्तिगत ग्रुप है, जिसमें अनेकों शिक्षक / शिक्षिकाएं जुड़े हुए हैं, शिक्षक मर्यादा के अनुरूप जनपद में घटित होने वाली घटनाओं पर अपना विचार तार्किक रूप से रखते हैं। उक्त के क्रम में श्रीमान् जी द्वारा जांच अधिकारी नियुक्त कर जांच कराना शिक्षक प्रतिनिधियों एवं शिक्षकों का मानसिक उत्पीड़न करना कदापि उचित नहीं है। ऐसे प्रकरण तत्काल निक्षेपित कराये जायें।ज्ञापन में कहा गया है कि 01 अप्रैल 2005 के पूर्व शिक्षामित्र पद पर नियुक्त हुए तथा बाद में सहायक अध्यापक पद पर नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिए जाने के लिए कई जनपदों में विकल्प पत्र मांगे गए हैं। ऐसे में सुलतानपुर में भी पात्र शिक्षकों से विकल्प पत्र लेकर आवश्यक कार्यवाही की जानी चाहिए शिक्षक संगठनों का कहना है कि प्रोन्नत वेतनमान की सूची लंबे समय से जारी नहीं हो सकी है, जिसके चलते पात्र शिक्षकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों को हर माह आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके साथ ही यह भी मांग की गई है कि शासन के आदेशानुसार 30 जून अथवा 31 दिसम्बर को सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों को एक नोशनल वेतनवृद्धि जोड़कर पेंशन निर्धारण का लाभ शीघ्र उपलब्ध कराया जाए।ज्ञापन में यह भी कहा गया कि स्वैच्छिक समायोजन के तहत स्थानांतरित हुए शिक्षकों को कार्यभार ग्रहण करने में सहयोग प्रदान किया जाए। विशेष रूप से मोतिगरपुर ब्लॉक के अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार सिंह, जो स्वास्थ्य कारणों से अवकाश पर थे, उनके प्रकरण पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर समाधान किया जाए।शिक्षक संगठनों ने यह भी कहा कि शिक्षकों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन शीघ्र कराया जाए, ताकि नए और चयनित शिक्षकों को वेतन और अवशिष्ट वेतन प्राप्त करने में कठिनाई न हो। साथ ही जिन शिक्षकों के अभिलेख सत्यापित हो चुके हैं, उनके मूल प्रमाण पत्र शीघ्र वापस किए जाएं।इसके अलावा यह भी अपेक्षा की गई कि सम्बद्धीकरण संबंधी प्रकरणों में शासन के आदेशों का पालन सुनिश्चित हो और सभी शिक्षकों को न्यायोचित अवसर प्राप्त हो।शिक्षक संगठनों ने विश्वास व्यक्त किया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सभी बिंदुओं पर गंभीरता और संवेदनशीलता से विचार करेंगे और समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करेंगे। संगठन का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और शिक्षक समाज को प्रेरित करना है। शिक्षकों ने भरोसा जताया कि संवाद, सहयोग और आपसी समझ से सभी लंबित मुद्दों का समाधान संभव होगा, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में भी और अधिक सुधार आएगा।
इस अवसर पर दूबेपुर के मंत्री एवं जिला संगठन मंत्री फिरोज अहमद जिला संघर्ष समिति के पदाधिकारी दिनेश,पूर्व मंत्री अमर सिंह,डॉक्टर अख्तर,डॉक्टर हीरालाल यादव, देशराज,सोहन कुमार आज लोग उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *