February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

आत्महत्या के मामले में दो लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, एक आरोपी फरार,पुलिस तलाश जुटी

1 min read
Spread the love

आत्महत्या के मामले में दो लोग भेजे गए जेल

17 साल की मधु के सुसाइड नोट के आधार पर कार्रवाई, एक आरोपी फरार, पुलिस तलाश जुटी

इनायत नगर अयोध्या
जिले के इनायत नगर थाना क्षेत्र के घुरेहटा दुर्गापुर गांव में बीते 9 अगस्त 2025 को 17 वर्षीय मधु कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी थी। मौत के मामले में पुलिस ने दो नामजद एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार का न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक मृतका मधु के फूफा श्यामलाल ने पुलिस को बताया कि वह मधु का पालन-पोषण कर रहे थे। मधु उनके साले की बेटी थी, जिसे वह 6 वर्ष की उम्र से पाल रहे थे। 9 अगस्त की रात करीब 10 बजे शिवम नाम का युवक कमरे में मिला, जहां मधु अचेत अवस्था में पड़ी थी। पुलिसिया जांच में मृतका की चारपाई से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ था। जहां केस दर्ज होने के बाद से आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगा दी गई थी। पुलिस ने शुक्रवार को दो सगे भाइयों – गोलू उर्फ आनंद कुमार और नंद कुमार को सलोनी अहिरौली गांव के पास से गिरफ्तार किया। दोनों से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी रतन शर्मा ने बताया कि गिरफ्तारी में उप निरीक्षक उपेंद्र प्रताप सिंह, अमर बहादुर पटेल और कांस्टेबल विवेक कुमार की टीम शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *