February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में खिलाड़ीयों को वितरित किया किट

1 min read
Spread the love

खेलों के माध्यम से युवा सशक्तिकरण को बढ़ावा : उत्तर प्रदेश सरकार की पहल से युवक एवं महिला मंगल दल वितरित की खेल किट
उरई जालौन

युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग, जनपद जालौन के तत्वावधान में आज विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में युवक एवं महिला मंगल दलों को प्रोत्साहन स्वरूप खेल किट वितरित की गई। यह पहल उत्तर प्रदेश सरकार के उस संकल्प का हिस्सा है, जिसके तहत गांव-गांव में खेलों को बढ़ावा देकर युवाओं के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास को गति दी जा रही है।
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार तथा जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान ने संयुक्त रूप से खेल किट वितरित कर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच विकसित करने में भी सहायक होते हैं। उन्होंने उपस्थित युवाओं से आग्रह किया कि वे खेलों में अधिक से अधिक भाग लेकर जिले का नाम रोशन करें।
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार खेल और युवा सशक्तिकरण को विशेष प्राथमिकता दे रही है। इस प्रकार की पहल से ग्राम स्तर पर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अवसर और संसाधन मिलते हैं। उन्होंने सभी युवक एवं महिला मंगल दलों को निरंतर अभ्यास और समर्पण के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, युवा कल्याण अधिकारी प्रा0वि0द0 राजीव कुमार उपाध्याय आदि सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *