February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह के नेतृत्व में ब्लॉक मुख्यालय पर निकली तिरंगा यात्रा

1 min read
Spread the love

अमानीगंज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह के नेतृत्व में ब्लॉक मुख्यालय पर निकली तिरंगा यात्रा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने दिया नशा मुक्ति का संदेश …

अमानीगंज, अयोध्या
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने के लिए आज अयोध्या जिले के अमानीगंज ब्लॉक मुख्यालय पर एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें संयोजक खण्ड विकास अधिकारी सूर्य प्रकाश मिश्र, आयोजक ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में ब्लॉक के समस्त विभागों के कर्मचारियों ने हर्षोल्लास के साथ भाग लिया और देशभक्ति का जज्बा प्रदर्शित किया।
यात्रा के दौरान आयोजक ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह तथा संयोजक खंड विकास अधिकारी सूर्य प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में समाज को नशा मुक्ति का संदेश भी प्रसारित किया गया। लोगों से नशे से दूर रहकर स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की गई। यह यात्रा ब्लॉक मुख्यालय अमानीगंज से चल कर निकट बहादुरगंज तक निकाली गई।
यात्रा में पूर्व प्रधान नागीपुर राजेश सिंह, एडीओ समाज कल्याण अनिल तिवारी, एपीओ अभिमन्यु सिंह, राजेश सिंह, रमेश तिवारी, लालमनी, दिनेश कुमार, उमेश कुमार, लल्लन खान, गौतम सिंह, अखंड पांडेय, बबलू सिंह, पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष बब्लु सिंह मोहम्मद पुर सुनील कुमार राय समस्त सफाई कर्मचारी व अधिकारी तिरंगा यात्रा में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *