February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

शहर में बड़े धूमधाम के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा में वंदे मातरम और भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर

1 min read
Spread the love

बड़े धूमधाम के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा में
वंदे मातरम और भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर

तिरंगा यात्रा का शहर वासियों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
देशभक्ति की भावना को बढ़ाती है तिरंगा यात्रा,

बांदा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्याम मोहन धुरिया के नेतृत्व में कंचनपुरवा काली देवी मंदिर से तिरंगा यात्रा निकाली गई, जो सीधे पीली कोठी स्थिति भाजपा कार्यालय पहुंची। जहां पर जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत की अगुवाई में तिरंगा यात्रा पूरे शहर में भ्रमण करने के पीली कोठी समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की तादाद में युवाओं ने शिरकत कर वंदे मातरम के जयकारे लगाये। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए। यात्रा में शामिल लोगों ने तिरंगा झंडे लहराए और देशभक्ति का जश्न मनाया।
भाजपा नेता श्याम मोहन धुरिया ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट करना है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा लोगों को देश की एकता और अखंडता के प्रति जागरूक करने के लिए आयोजित की गई है। तिरंगा यात्रा भाजपा कार्यालय पीली कोठी से प्रारंभ होकर शहर के बाबूलाल चौराहा चौक बाजार महेश्वरी देवी चौराहा बाकरगंज रेलवे स्टेशन होते हुए प्रमुख मार्गों से गुजरी और लोगों ने इसका स्वागत किया। यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुष्प वर्षा की और उनका स्वागत किया।

इस दौरान सदर विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ पुष्कर द्विवेदी प्रेम गुप्ता रज्जन गुप्ता पुष्कर द्विवेदी,रीता गुप्ता मंजू गुप्ता जागृति वर्मा आदि लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *