February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

कान्हा गौशाला निर्माण में गड़बड़ी, कर्नलगंज ईओ पर विभागीय जांच का शिकंजा

1 min read
Spread the love

कर्नलगंज, गोण्डा।

नगर पालिका परिषद कर्नलगंज की कार्यकारी अधिकारी (ईओ) सुरभि पांडेय के खिलाफ सीतापुर जिले की मिश्रिख नैमिषारण्य नगर पालिका में तैनाती के दौरान कान्हा गोशाला निर्माण में अनियमितता को लेकर विभागीय कार्रवाई शुरू हो गई है। शासन ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए जांच के आदेश दिए हैं। नगर निकाय निदेशक अनुज कुमार झा ने मुख्य अभियंता, नगर निकाय निदेशालय लखनऊ को जांच अधिकारी नियुक्त किया है, जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। ईओ को 15 दिनों के भीतर जांच अधिकारी के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। सुरभि पांडेय पहले मिश्रिख नगर पालिका में तैनात थीं, जहां कान्हा गोशाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत सामने आई थी। इसकी जांच के लिए लोक निर्माण विभाग, लखनऊ के निर्माण खंड-एक के अधिशासी अभियंता और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, लखनऊ के सहायक अभियंता की कमेटी गठित की गई थी। कमेटी ने 29 मार्च को अपनी जांच रिपोर्ट सौंपी, जिसमें गंभीर अनियमितताएं उजागर हुईं। जांच में पाया गया कि गोशाला के भूसा गोदाम के निर्माण में खोदाई स्वीकृत तकनीकी मानकों के अनुरूप नहीं थी। इसके अलावा, शेड निर्माण में लोहे की मात्रा भी निर्धारित मानक से कम पाई गई। इन तथ्यों की पुष्टि के बाद ईओ के खिलाफ कार्रवाई का निर्णय लिया गया। नगर निकाय निदेशक ने जांच को पारदर्शी और नियमानुसार पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इस मामले ने स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है, और लोग जांच के निष्कर्षों का इंतजार कर रहे हैं। यह मामला सरकारी कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही के महत्व को रेखांकित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *