February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

किसानो की विभिन्न समस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

1 min read
Spread the love

अयोध्या

रुदौली तहसील क्षेत्र में बढ़ती खाद की समस्या से किसानों में बढ़ते आक्रोश व रुदौली नगर क्षेत्र में जल भराव की समस्या को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व रुदौली विधान सभा क्षेत्र के नेता एहसान मो. अली उर्फ़ चौधरी शहरयार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल ने उप ज़िलाधिकारी रुदौली से मिल कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर तत्काल समस्याओं के समाधान की माँग की।

ज्ञापन में कहा गया की फसलों के लिए उपयोग में लिए जानी वाली खाद का अभाव है जिससे किसानों को अपनी फसलें बचाने में बहुत कठिनाई हो रही है।किसानों की बड़ी तादाद में निकटतम सहकारी समितियों पर हज़ारों हज़ार की संख्या में सुबह अंधेरे से ही लाइन लग जाती हैं परंतु उन्हें खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही।इसी की आड़ में खाद कारोबारी बढ़े हुए दामों में चोरी छिपे इसे बेच रहे हैं।खाद क़ी कमी के कारण किसानो की फसलों को पहुँच रहे नुक़सान के कारण किसनों में भारी आक्रोश है।

रुदौली नगर क्षेत्र की समस्या उठाते हुए कहा गया की वर्षा में भारी जलभराव की स्तिथि उत्पन्न हो रही है।नगर पालिका परिषद की लापरवाही के कारण बरसात शुरू होने से पहले नाले/नालियों को समय से पूर्व ना साफ़ करना व तालाबों पर बढ़ रहे अतिक्रमण को नज़रंदाज़ करना भी इस जलभराव का कारण है।रुदौली नगर क्षेत्र में एक बड़े नाले की आवश्यकता है जिससे नगर का पानी दूर गिराया जा सके।

इस अवसर पर रुदौली बार के अध्यक्ष चौधरी अज़ीमुद्दिन,विनोद लोधी,विधान सभा अध्यक्ष युवजन सभा शुऐब खां,भानु यादव,पूर्व सभासद मो.सालिम,मो.इद्रीस,ज़िला सचिव मो.मुस्लिम,ज़िला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा मो.ज़फ़र,सोनू यादव,प्रमोद कौशल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *