मेडिकल कॉलेज में अनियमितताओं का आरोप, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
1 min read
बाँदा,
रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज, बाँदा में अनियमितताओं और चिकित्सकीय लापरवाही के खिलाफ शैलेन्द्र वर्मा और राहुल सिंह ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। आरोप है कि मरीजों को बाहरी महंगी दवाएं लिखी जा रही हैं, निजी लैब्स में जांच के लिए मजबूर किया जा रहा है, और डॉक्टर्स की कमी से इलाज में लापरवाही हो रही है। जांच रिपोर्ट की गुणवत्ता संदिग्ध और अस्पताल में गंदगी फैली है। पूर्व शिकायत पर फर्जी रिपोर्ट बनाकर मामले को दबाया गया। मांग की गई है कि निष्पक्ष जांच हो, दोषी चिकित्सकों पर कार्रवाई हो, और मरीजों को सरकारी सुविधाएं मिलें।

