पुलिस ने अवैध गांजा व कार सहित दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
1 min readकोटरा थाना पुलिस द्वारा एस ओजी,सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम के साथ दो लोगों को अवैध गांजा व कार सहित गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
उरई जालौन

पुलिस अधीक्षक डा.दुर्गेश कुमार द्वारा पुलिस लाइन उरई में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया गया है कि थाना कदौरा पुलिस व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा अवैध गांजा की तस्करी करने वाले 2 अभियुक्तगणों में दिव्यांशु व्यास पुत्र शंकर दास व्यास निवासी मुहल्ला तलापुरा कस्बा व थाना कोटरा व शिवा तिवारी उर्फ पार्थ तिवारी पुत्र प्रदीप कुमार निवासी मुहल्ला नरसिंह जी मन्दिर मियनपुरा कस्बा व थाना कोटरा को 56.268 किलो ग्राम नाजायज गांजा (कीमत करीब 800,000/-रूपये) व एक अदद कार के साथ गिऱफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया।
