हलियापुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 20 किलो अवैध नशीला पदार्थ गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
1 min readयूपी के सुल्तानपुर जनपद के हलियापुर थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर,
नशीले पदार्थों की तस्करी में महारत हासिल करने वाला थाना क्षेत्र लगातार सुर्खियों में,
पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के आदेशानुसार काम कर रही जिले की पुलिस के हाथ लगी बड़ी उपलब्धि।
हलियापुर सुलतानपुर

उप पुलिस अधीक्षक सौरभ सामंत के नेतृत्व में हलियापुर थाना प्रभारी ने नशीले पदार्थों की तस्करी करने से पहले ही लगभग 20 किलो गांजे की खेप के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार। मिली जानकारी के मुताबिक हलियापुर थाना क्षेत्र के उसकामऊ से पुलिस ने 20 किलो गांजा के साथ एक अभियुक्त को पकड़ा
नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में पुलिस से जब जानकारी ली गई तो थाना प्रभारी तरुण पटेल ने बताया कि एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है,जिसके पास से गांजा की बड़ी मात्रा में बरामदगी की गई है सम्पूर्ण जानकारी करते हुए कुछ देर बाद पूरी डिटेल दी जाएगी, आपको बताते चले की कानून व्यवस्था व जिले के अन्य मामलों को लेकर पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह आज लखनऊ शासन में मौजूद थे, जिले का रिपोर्टकार्ड पेश कर चुके हैं।
वहीं विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कल एडीजी जोन लखनऊ सुल्तानपुर में कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे, एडीजी के जिले में पहुंचने से पहले पुलिस द्वारा लिए जा रहे लगातार ताबड़तोड़ एक्शन से अपराधियों में खौफ का माहौल, वही नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के लिए भी काल बनकर सामने खड़ी दिखाई दे रही है जिले की पुलिस, काफी समय से जिले में फल फूल रहा है नशे का कारोबार, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते लगातार तस्करों द्वारा बड़े पैमाने पर तस्करी की जा रही है, अभी चंद दिनों पहले ही लाखों के मादक पदार्थों की एक्सीडेंट के दरमियान इनोवा कार में बरामदगी की गई थी। जिस पर स्थानीय थाना पर पंजाब की गाड़ी को अपने कब्जे में लेते हुए मुकदमा भी पंजीकृत किया गया है। आज फिर एक और उपलब्धि मिली है ऐसे में जिस तरह से पुलिस सक्रिय हुई है इसी तरह अगर लगातार मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करेगी तो आने से वाले समय में तस्करों पर नकेल कसते हुए मादक पदार्थों पर लगाम लगाना एवं उनके ऊपर कार्रवाई करना पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि हासिल होगा।। सूत्र…..
रिपोर्टर- अखिलेश सिंह
