सारथी सेवा संस्थान ने मंदिर को भेंट किया वाटर कूलर, बताया श्रद्धालुओं की सेवा पुण्य कार्य :- डॉ. श्रोत्रिय
1 min read
धौलपुर राजस्थान

जिले की अग्रणी समाज सेवी संस्था सारथी सेवा संस्थान की ओर से धौलपुर के रियासत कालीन भगवान नृसिंह जी महाराज मंदिर पर वाटर कूलर भेंट किया गया है। मंगलवार को एकादशी पर्व पर मंदिर श्री नृसिंह जी महाराज परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में भामाशाह दंपति वीर दिग्वेंद्र राना एवं अदिति राना तथा सचिव प्रदीप कुमार वर्मा सहित अन्य पदाधिकारिओं ने नृसिंह मंदिर के मुख्य पुजारी डॉ. रविन्द्र श्रोत्रिय को वाटर कूलर एवं स्टेबलाइजर भेंट किया। इस मौके पर मुख्य पुजारी डॉ. श्रोत्रिय ने कहा कि वाटर कूलर मिलने से नृसिंह मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध होगा। यह एक पुण्य कार्य है तथा इस हेतु सारथी सेवा संस्थान का कार्य एवं सहयोग सराहनीय है। डॉ. श्रोत्रिय ने कहा कि अन्य संस्थाओं को भी ऐसे सामाजिक कार्यों में आगे आना चाहिए। संस्थान के सचिव प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि संस्थान की ओर से जनहित में भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्य किए जाते रहेंगे। इससे पूर्व संस्थान की ओर से धौलपुर जिला अस्पताल तथा शहर के मंदिरों पर दीवार घड़ी भेंट की जा चुकी है। निकट भविष्य में संस्था की ओर से हरियालो राजस्थान के तहत पौधारोपण, पर्यावरण जागरूकता तथा गरीब एवं प्रतिभावान बच्चों को शिक्षण सामग्री भेंट करने सहित अन्य सामाजिक कार्य भी किए जाएंगे।
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो
