February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

थाना प्रभारी जावेद खान को भावभीनी विदाई, 9 महीने 11 दिन का कार्यकाल रहा बेमिसाल

1 min read
Spread the love

बिहारीगढ़ सहारनपुर
बिहारीगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक जावेद खान का कार्यकाल सोमवार को संपन्न हो गया। इस अवसर पर थाना परिसर में एक भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और थाना स्टाफ ने भाग लिया।
निरीक्षक जावेद खान ने 9 महीने 11 दिन तक ईमानदारी, निष्ठा और सूझबूझ के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उनके कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था मजबूत रही, अपराधों पर नियंत्रण बना और आम जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास में वृद्धि हुई।
समारोह में वक्ताओं ने जावेद खान के सरल स्वभाव, प्रभावशाली नेतृत्व और जनसंपर्क कौशल की सराहना की। उन्हें थाना स्टाफ द्वारा पुष्पगुच्छ व उपहार भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई।
बिहारीगढ़ थाने की कमान अब उ० नि० अक्षय शर्मा को सौंपी गई है , जो पुलिस लाइन सहारनपुर से आए है। लोगों को उनसे भी बेहतर कार्य की अपेक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *