February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का संकल्प, हमारा विद्यालय–हमारा स्वाभिमान

1 min read
Spread the love

बांदा

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का संकल्प: हमारा विद्यालय–हमारा स्वाभिमान

शिक्षक आंदोलन से शिक्षा नवोत्थान तक राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की भावी रणनीति तैयार

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश की प्रदेश साधारण सभा/प्रतिनिधि सभा एवं प्रदेश कार्यकारिणी समिति/प्रबंध कार्यकारिणी समिति की बैठक एस आर इंस्टीट्यूट लखनऊ में 3 अगस्त 2025 को संपन्न हुई। बैठक में जनपद बांदा से जिला अध्यक्ष पंकज सिंह सहित उपाध्यक्ष सुधीन्द्र बाबू दीक्षित, संगठन मंत्री संतोष कुमार मिश्र,कोषाध्यक्ष मनोज सिंह, संयुक्त महामंत्री विनोद कुमार शिवहरे ने प्रतिभाग किया।
जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि बैठक के दौरान नवनिर्वाचित प्रदेश कार्यकारिणी का कार्यभार ग्रहण कराया गया एवं संगठनात्मक विषयों पर योजना रचना बनाने के साथ ही शिक्षक समस्याओं के त्वरित समाधान एवं शैक्षिक उन्नयन, शिक्षा व शिक्षक हित संरक्षण के लिए निर्णायक संघर्ष करने का आवाहन किया गया।
समस्त नवनिर्वाचित प्रदेश पदाधिकारियो सहित प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष श्री शिव शंकर सिंह जी एवं प्रदेश महामंत्री प्रदीप कुमार तिवारी जी को जनपद बांदा की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (ABRSM) के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आदरणीय महेंद्र कुमार जी ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कार्यकर्ता विकास, संगठन कार्यपद्धति, गुरुवंदन कार्यक्रम, हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ आयाम पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि 01 सितंबर 2025 को देश के 5 लाख से भी अधिक विद्यालयों में एक साथ “हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान” कार्यक्रम आयोजित कर शैक्षिक उन्नयन का सांझा संकल्प विद्यार्थी एवं शिक्षक लेंगे। 18 अगस्त 2025 से प्रदेश व्यापी सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा क्षेत्र के 150000 (डेढ़ लाख) शिक्षक सदस्य बनाए जाएंगे। प्रत्येक जिले में हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ के निमित्त राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के दायित्वधारी शिक्षकों द्वारा अपने अपने विद्यालयों का शैक्षिक उन्नयन किया जाएगा। 5 से 7अक्टूबर 2025 तक जयपुर (राजस्थान) में राष्ट्रीय अधिवेशन होगा जिसमें उत्तर प्रदेश से 600 शिक्षक प्रतिभाग करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय मेधावी जी ने सभी संवर्गो को आपसी सामंजस्य के साथ कार्य करने एवं अधिकतर विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के शिक्षकों तक सदस्यता अभियान चलाने एवं शिक्षकों को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ से जोड़ कर शैक्षिक उन्नयन एवम् राष्ट्रीय पुनर्निर्माण में उनकी भूमिका सुनिश्चित करने का आवाहन किया।
प्रदेश महामंत्री जोगेंद्र पाल सिंह ने शिक्षकों की पुरातन गौरव गरिमा का जिक्र करते हुए शिक्षकों से पुरातन आदर्श गुरु शिष्य परम्परा को पुनर्स्थापित कर भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने का आवाहन किया। उन्होंने कहा शिक्षा एवं शिक्षकों की गौरव गरिमा एवं सेवा सुरक्षा से किसी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिक्षा एवम् शिक्षक हितों के लिए सड़क से लेकर सदन तक निर्णायक संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों से राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अंतर्निहित विचार को आत्मसात कर अपने कार्यव्यवहार से आदर्श स्थापित कर राष्ट्रीय पुनर्निर्माण में प्रत्येक विद्यार्थी व शिक्षक की भूमिका सुनिश्चित करने का आवाहन किया।
बैठक में ।

पंकज सिंह (जिलाध्यक्ष)
विनोद कुमार शिवहरे (संयुक्त महामंत्री)
अनुराग सिंह (जिला मीडिया प्रभारी)
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *