वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने पुलिस लाइन का किया औचक निरीक्षण
1 min readधौलपुर राजस्थान
पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने पुलिस लाइन का किया निरीक्षण

जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने आज धौलपुर पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के पुलिस लाइन पहुंचने पर क्वार्टर गार्ड पर जवानों द्वारा सलामी दी गई| इसके पश्चात उन्होंने पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं, भंडारण कक्षों और प्रशिक्षण गतिविधियों का गहनता से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान हवलदार मेजर कक्ष में पुलिस रिकॉर्ड, ड्यूटी रजिस्टर व अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया गया, उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को रिकॉर्ड को नियमित, पारदर्शी और अद्यतन रखने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने स्टोर में रखे सामान जैसे लाठी, हेलमेट, डीएफडी आदि की स्थिति और वितरण प्रक्रिया का निरीक्षण किया। साथ ही स्टॉक रजिस्टर की जांच कर व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। एमटी ब्रांच (मोटर ट्रांसपोर्ट शाखा) में पुलिस अधीक्षक ने विभागीय वाहनों की स्थिति, सर्विस रिकॉर्ड, रखरखाव और ईंधन वितरण प्रणाली की समीक्षा की। वहां उपस्थित एमटीओ व स्टाफ से बातचीत कर उन्होंने फीडबैक लिया और वाहनों की समय पर सर्विस व सफाई पर विशेष जोर दिया। इसके बाद शस्त्रागार का निरीक्षण करते हुए एसपी ने हथियारों की स्थिति, साफ-सफाई, गिनती और रजिस्टरों की जांच की। इसके साथ ही उन्होंने जवानों की बैरिक एवं केन्टीन की व्यवस्था का अवलोकन किया और केन्टीन में उपलब्ध सामान आदि की जांच पडताल की| इसके अलावा भोजनालय, मनोरंजन कक्ष, सभागार व सीसीटीएनएस कक्ष, अन्वेषण भवन का भी अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए| पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन में साफ सफाई की व्यवस्था का भी बारीकी से परीक्षण किया| इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिकाऊ प्रकोष्ठ हवा सिंह, मोहन सिंह सहायक उपनिरीक्षक, एमटीओ सहित पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं में पदस्थापित पुलिसकर्मी उपस्थित रहें|
ब्यूरो विजय शर्मा
