मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विजेंद्र सिंह के निर्देश पर जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम
1 min readघबराहट बेचैनी,नींद ना आना,अत्यधिक पश्चाताप की भावना,अत्यधिक गुस्सा आना आदि लक्षण 15 दिनों तक बने रहे तो है “मानसिक रोग”
बांदा
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विजेंद्र सिंह के निर्देश पर जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम बांदा द्वारा आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य एवं टेली मानस नंबर 14416 से संबंधित जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया इसका उद्घाटन प्रधानाचार्य मिथिलेश कुमार पांडे ने किया। कार्यशाला में क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ रिजवाना हाशमी,मूल्यांकन अधिकारी नरेन्द्र कुमार मिश्रा व सहायक के रूप में अशोक कुमार उपस्थित रहे।
कार्यशाला में बताया गया कि घबराहट बेचैनी, नींद ना आना , अत्यधिक पश्चाताप की भावना, अत्यधिक गुस्सा आना आदि लक्षण 15 दिनों तक बने रहे तो मानसिक रोग के अंतर्गत आता है। प्राथमिक के तौर पर टेली मानस नंबर 14416 पर काल करें या जिला चिकित्सालय पु बांदा में परीक्षण व उपचार कराईये। कार्यशाला के पश्चात विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कर बच्चों को पुरस्कार दिया गया। कार्यशाला में एनसीसी के बच्चे व एनसीसी से संबंधित ऑफिसर भी उपस्थित रहे।

