February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

लेखपाल संघ भवन के पास गंदगी का लगा अंबार, मच्छरों का प्रकोप, संक्रामक रोगों का खतरा

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर लेखपाल संघ भवन के पास गंदगी का अंबारः

झाड़ियां और कूड़े के ढेर से मच्छरों का प्रकोप, संक्रामक रोगों का खतरा

मिल्कीपुर/ अयोध्या

अयोध्या जनपद के मिल्कीपुर तहसील परिसर में स्थित उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ भवन के गेट पर जंगल झाड़ी और गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इससे मच्छरों की उत्पत्ति हो रही है और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इस भवन में मिल्कीपुर तहसील के सभी लेखपाल बैठते हैं और विभागीय कार्य निपटाते हैं। प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीण और अधिवक्ता अपने कार्यों के लिए यहां आते हैं। भवन के पास उगी बड़ी-बड़ी जंगल झाड़ियों से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए रामकुमार, फतेह बहादुर, रमेश कुमार, पवन कुमार, प्रदीप और सीताराम सहित अन्य लोगों का कहना है कि भवन गेट के सामने जंगल झाड़ी और गंदगी से मच्छरों की संख्या बढ़ गई है। इससे संक्रामक बीमारियों का खतरा लोगों में बना हुआ है तहसील परिसर में भी जंगल झाड़ियों का अंबार लगा हुआ है। इसकी खबर दैनिक भास्कर ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसके बाद तहसील प्रशासन द्वारा परिसर में कुछ जगहों पर साफ-सफाई कराई गई। लेकिन कूड़े के ढेर को वहीं रखवा दिया गया है। इससे तहसील आने वाले वादकारी, फरियादी और अधिवक्ताओं को शाम होते ही बड़े-बड़े मच्छरों का सामना करना पड़ता है। स्वच्छता अभियान के तहत जगह-जगह साफ-सफाई का कार्य कराया जा रहा है। लेकिन मिल्कीपुर तहसील परिसर में जंगल झाड़ियों की भरमार लगी हुई है। इसी भवन के बरामदे में जंगल झाड़ियों के पास कर्मचारी अपनी बाइक और साइकिल भी रखते हैं। स्थानीय लोगों का सुझाव है कि तहसील प्रशासन को परिसर की समय-समय पर साफ-सफाई करानी चाहिए। इससे परिसर में स्थित सरकारी भवनों के आसपास स्वच्छ वातावरण बना रहेगा और लोगों को आने-जाने में किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *