एडीजी जोन प्रयागराज संजीव गुप्ता ने किया बांदा जनपद का दौरा, कई थानों का किया निरीक्षण
1 min readबांदा
एडीजी जोन प्रयागराज संजीव गुप्ता का हुआ बांदा में कानून व्यवस्था की पडताल और नई पुलिस भर्ती के आरक्षियों से मुलाकात करने के लिए एडीजी जोन प्रयागराज डा. संजीव गुप्ता पुलिस लाइन पहुंचे,और इसके बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर कार्यालय का निरीक्षण किया साथ में नई पुलिस भर्ती के रिक्रूट आरक्षियों से मुलाकत कर उनकी समस्या वा हाल-चाल जाना, एडीजी संजीव गुप्ता के द्वारा साइबर थाने का निरीक्षण किया गया और साथ में बहुत ही जल्द हर थाने पर एक साइबर शाखा खोले जाने की बात भी कही है। एडीजी प्रयागराज ने कहा हमारी प्रथम वरीयता कानून व्यवस्था को लेकर के है कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों को बक्सा नहीं जाएगा और इस व्यवस्था में लगे हुए जिम्मेदार लोग भी कानून का पालन करवाने में भूमिका अदा करते हैं, लापरवाही करने वाले अधिकारी और कर्मचारी भी नहीं बक्शे जायेंगे उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।


