कांवड़ियों की गाड़ी चुराकर भागने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
1 min readबांदा
रात्रि विश्राम कर रहे कांवड़ियों की गाड़ी चुराकर भागने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार,
झांसी से बनारस जा रहे कांवड़ियों ने विश्राम करने हेतु एक मंदिर का लिया था सहारा,
कांवड़ियों के समान से भरी कार मंदिर के बाहर से रात को अभियुक्त सोमेश्वर लेकर हुआ था फरार,
एसपी पलाश बंसल ने गाड़ी बरामदगी व अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए टीमें की थी गठित,
पुलिस ने एक हफ्ते पहले गाड़ी की थी बरामद और आज अभियुक्त सोमेश्वर को अवैध तमंचे के साथ किया गिरफ्तार,
अभियुक्त सोमेश्वर पर पहले से दर्ज हैं कई मामले,
अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर पुलिस ने भेजा जेल,
मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ से चोरी हुई थी कांवड़ियों की गाड़ी।

