February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

87 वर्षीय बुजुर्ग पूर्व प्रधान पर जानलेवा हमला, बीती रात गांव के लोगों ने गला दबाकर जान से मारने का किया प्रयास

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर अयोध्या।
जिले के थाना खण्डासा क्षेत्र के धरौली गांव में एक गंभीर घटना सामने आई है। बीती रात 87 वर्षीय पूर्व प्रधान चंद्र मोहन श्रीवास्तव पर उनके घर में घुसकर जान से मारने का प्रयास किया गया। बुजुर्ग के चीखने चिल्लाने पर जब अन्य परिवार के सदस्य पहुंचे तो आरोपी भाग गया।
मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व प्रधान के पुत्र भानु प्रकाश श्रीवास्तव ने थाना खण्डासा पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनके पिता अपनी बहू और बेटी के साथ घर पर रहते हैं। रात करीब 10:50 बजे गांव के आनंद द्विवेदी पुत्र जगत नारायण द्विवेदी ने उनके पिता का गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया।
जब परिवार की महिलाओं ने शोर मचाया तो आनंद द्विवेदी के पुत्र दिलीप कुमार द्विवेदी (राजू) भी वहां पहुंच गए। उन्होंने बिना कुछ जाने-समझे गालियां देनी शुरू कर दीं और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दोनों आरोपी वहां से भाग गए। भागते समय उन्होंने धमकी दी कि “आज तो बच गए हो लेकिन तुम्हें मैं जान से मार दूंगा।
प्रभारी निरीक्षक थाना खण्डासा संदीप कुमार सिंह ने बताया कि घटना की शिकायत मिलने पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वर्तमान में आरोपियों से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *