February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मॉर्निंग स्टार स्कूल की नन्ही सुरयवी बनीं एक दिन की कलेक्टर

1 min read
Spread the love

मॉर्निंग स्टार स्कूल की नन्ही सुरयवी बनीं एक दिन की कलेक्टर

डीएम-एसपी के निरीक्षण के दौरान बालिका के आत्मविश्वास ने सबका मन मोहा

उरई (जालौन)

मॉर्निंग स्टार स्कूल, उरई का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को उस समय एक सुखद आश्चर्य हुआ, जब उन्होंने कक्षा एक में पढ़ रही नन्ही छात्रा सुरयवी राजपूत से पूछा बड़ी होकर क्या बनोगी?

बालिका ने बिना किसी झिझक के आत्मविश्वास के साथ उत्तर दिया – “कलेक्टर बनूंगी।”

छोटी सी बच्ची के भीतर छिपे बड़े सपने और आत्मविश्वास को देखकर जिलाधिकारी इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने तत्काल सुरयवी को प्रतीकात्मक रूप से “आज की कलेक्टर” घोषित कर दिया। यही नहीं, डीएम ने अपनी सुरक्षा में तैनात गनर और अर्दली को कुछ समय के लिए सुरयवी के साथ भेजते हुए कहा आज तुम कलेक्टर हो। स्कूल परिसर में मौजूद शिक्षक-शिक्षिकाएं और अधिकारी यह दृश्य देखकर भावविभोर हो गए। जिलाधिकारी ने बालिका की सराहना करते हुए उसे आगे भी कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ाई जारी रखने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य रजनीश सिंह व स्टाफ ने जिलाधिकारी की इस प्रेरणादायी पहल की सराहना की और इसे बच्चों में आत्मबल और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *