February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

एस.डी. सेवा संस्थान एवं सहयोगी सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा कांवड़ यात्रियों को भोजन एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था

1 min read
Spread the love

कामतानाथ जा रहें कांवड़ियों की सेवा में आगे आया एस.डी.सेवा संस्थान
संस्थान की सचिव प्रीती साहू के नेतृत्व में हुआ आयोजन

बाँदा

सावन माह में भगवान कामतानाथ की परिक्रमा हेतु पैदल यात्रा पर निकले कांवड़ियों व श्रद्धालुओं की सेवा हेतु एस.डी. सेवा संस्थान एवं सहयोगी सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा भोजन एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कराई गई।
संस्थान की सचिव प्रीती साहू के नेतृत्व में यह सेवा कार्यक्रम शहर के अतर्रा रोड स्थित महावीरन मंदिर के पास आयोजित किया गया,जहाँ सड़क मार्ग से गुजरने वाले श्रद्धालुओं को रोका गया और उन्हें ससम्मान भोजन परोसा गया एवं शुद्ध पेयजल पिलाया गया।इस सेवा में संस्थान के साथ जुड़ी जूनियर स्कूल की प्रिंसिपल प्रभा यादव,इंदु सिंह,मीनू यादव, विकास गुप्ता एवं ललित यादव ने सक्रिय भूमिका निभाई।सेवा कार्य में टीम के सभी सदस्यों ने पूरी श्रद्धा और सेवा भाव के साथ कांवड़ियों की मदद की।संस्थान की सचिव प्रीती साहू ने बताया,कि सावन के पावन अवसर पर यात्रा कर रहे शिवभक्तों की सेवा करना संस्थान के लिए सौभाग्य की बात है।आगे भी संस्थान इसी प्रकार सामाजिक सेवा कार्यों को निरंतर करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *