February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सिपाही के पत्नी से अवैध संबंध से परेशान होकर पति ने लगाई फांसी,सुसाइड नोट लिख युवक ने दे दी जान

1 min read
Spread the love

“मेरी मौत का जिम्मेदार शेष कुमार सिपाही है”, सुसाइड नोट लिख युवक ने दे दी जान
.
सिपाही के पत्नी से अवैध संबंध से परेशान होकर पति ने लगाई फांसी
.
हरदोई

Oplus_0

थाना टड़ियावां क्षेत्र के गाँव हरिहरपुर में चौकी पर तैनात एक सिपाही के मृतक की पत्नी से अवैध संबंध की एक दुखद घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक गाँव हरिहरपुर निवासी 32 वर्षीय रंजीत कुमार यादव पुत्र सुरेश सिंह ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और एक सिपाही के अवैध संबंधों से परेशान होकर पुलिस चौकी के पास फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक का शव हरिहरपुर पुलिस चौकी के पास एक पेड़ से लटकता मिला। सूत्रों की माने तो मृतक रंजीत की पत्नी के हरिहरपुर चौकी में तैनात सिपाही शेष कुमार से अवैध संबंध थे। रंजीत को जब इस बात का पता चला तो उसने अपनी पत्नी को समझने की कोशिश की लेकिन पत्नी ने कोई जवाब नहीं दिया। इससे अहात होकर वह एसपी कार्यालय में शिकायत करने की तैयारी कर रहा था। घटना से पहले उसने यह बात फोन रिकॉर्डिंग में भी कही थी। रंजीत ने आत्महत्या से पहले अपने घर के पास की दीवार पर रंग से अपने हालात बयां किए। उसकी जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला। इसमें उसने सिपाही शेष कुमार और अपनी पत्नी को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है।

मृतक के दो पुत्री हैं, जिनकी उम्र तीन और 5 साल है। मृतक की शादी करीब 6 साल पहले हुई थी। रंजीत गाँव मे ही खेती मजदूरी करता था, उसके पिता चौकी के पास एप्लीकेशन लिखने का काम करते हैं, मृतक भी कभी कभार एप्लिकेशन लिखता था और तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। मृतक के घर से एक चार महा पूर्व का प्रार्थना पत्र भी मिला है। यह पत्र टड़ियावां थाना प्रभारी निरीक्षक को संबोधित था। जिसमें लिखा है कि उसकी भैंस चौकी से लगभग 100 मीटर दूर से चोरी हो गई थी‌। इसी की सूचना उसने पुलिस को दी थी। मामले में मदद दिलाने के बहाने सिपाही शेष कुमार ने उसकी पत्नी से नजदीकियां बढ़ाई और शारीरिक संबंध बनाए। रंजीत ने अपनी पत्नी और शेष कुमार को आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथों पकड़ा इसके बाद चौकी पर रंजीत ने शिकायत की। चौकी से सिपाही ने रंजीत को धक्का देकर धमकाकर भगा दिया था। हालांकि पुलिस मामले की सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

पत्नी से जब पूछा गया कि क्या हुआ? तो वह गुस्से में बोली वही हुआ जो बोर्ड में लिखा है। उसी कारण लटक गया है। पूछा गया कि जो आरोप लग रहे हैं वह सही है? तो उसने कहा की हां सही है। मेरी उससे बात होती थी उसने सिपाही के साथ अपने संबंध होने की बात भी स्वीकार की। वहीं पिता सुरेश और भाई दीपू ने भी सिपाही पर बहू से अवैध संबंध होने के आरोप लगाए। उक्त घटना में एएसपी नृपेंद्र कुमार ने बताया कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की जेब से मिले सुसाइड नोट पर दीवार पर लिखा सुसाइड नोट की गहनता से जांच की जा रही है। घटना की सूचना पर एसपी नीरज कुमार जादौन ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने मृतक युवक के परिजनों से बात कर घटना की जानकारी ली और कार्यवाही का आश्वासन दिया।

https://www.facebook.com/share/p/19ecmpfUXd

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *