कांवड यात्रा पर निकले भक्तों का शहर के कई स्थानों पर हुआ भव्य स्वागत
1 min readकाँवड यात्रा का शहर में जगह जगह हुआ भव्य स्वागत
काँवाडियों का जत्था ट्रेन से चित्रकूट के लिए रवाना
बाँदा

शहर के काळूकूआ से निकाली गई काँवड यात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया l भक्तों से यात्रा में शामिल शिवमूर्ती कि पूजा अर्चना की एवं काँवारियों पर फूल बरसाए l श्री बामदेव काँवारिया समिति के तत्वाधान में शहर के काळूकुआँ स्थित आशा राम सोनी के मकान से निकाली गई काँवड यात्रा ओवर ब्रिज , पीली कोठी , सब्जी मंडी रोड , शंकर गुरु चौराहा , महेश्वरी देवी मंदिर चौराहा होते हुए रेलवे स्टेशन पहुंची यात्रा , भगवान शिव जी कि मूर्ति व बैंड बाजे शामिल थे समिति के संरक्षक प्रेम गुप्ता व अध्यक्ष संतोष सोनी के नेतृत्व में निकाली गई इस काँवड यात्रा का माहेश्वरी देवी मंदिर चौराहा व रेलवे स्टेशन में भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत , जिला कोषाध्यक्ष संतू गुप्ता , पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू , समाज सेवी अमित सेठ भोलू द्वारा काँवारियों को फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया l यात्रा में बच्चे व बच्चियाँ भी कंधे पर काँवड लेकर चल रहे थे l इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने बताया कि काँवड यात्रा भक्तों कि श्रद्धां व भक्ति का प्रतीक व महत्वपूर्ण पर्व है जिसमें शिवभक्त काँवड लेकर पवित्र नदी पहुँचते हैँ और वहां से जल लाकर शिव जी कि मूर्ति में अर्पित करते हैँ l काँवड यात्रा में समिति के प्रबंधक अनुज गुप्ता , उपाध्यक्ष रामआसरे गुप्ता , राजेश गुप्ता , अनमोल जड़िया के अलावा महिलाएं , पुरुष व बच्चे शामिल रहे l
