हरे भरे प्रतिबंधित पेड़ों की अवैध कटान जोरों पर,संदेह के घेरे में वन दरोगा रामखेलावन मिश्र की भूमिका
1 min readपर्यावरण संरक्षण की उड़ाई जा रही धज्जियां,राजस्व को पहुंचाया जा रहा भारी नुक़सान
इटियाथोक क्षेत्र का है मामला
गोंडा। जहां एक ओर पर्यावरण संरक्षण को लेकर जिले की महिला जिलाधिकारी नेहा शर्मा बेहद सशक्त है तो वहीं दूसरी ओर इटियाथोक क्षेत्र यानी कुआंना रेंज में अवैध कटान जोरों पर चल रहा है। बता दें बीते सप्ताह क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेनीपुर के मजरा बमलाजोत में चार मोटे शीशम व एक आम बगैर परमिट काटे गए शिकायत पर पहुंचे वन दरोगा राम खेलावन मिश्रा काटे गये पेड़ों की बोटों का माप तो कर लिए मगर ना जाने क्यों अभी तक कार्रवाही नहीं हुई। इसी तरह गोसेन्द्रपुर गांव के दक्षिण तरफ लकड़कट्टों द्वारा अर्जुन, सागौन व एक आम का पेंड़ बगैर परमिट काटकर धराशाई कर दिया गया। शिकायत पर वन दरोगा चिढ़ गये बोले जहां शिकायत करना है वहां करो कुछ होने वाला नहीं है। वहीं दूसरी ओर इसी ग्राम पंचायत के कोल्हूआ गांव में मकान निर्माण के बगल लगे आम जैसे फलदार वृक्ष बगैर अनुमति काट दिए गये। जहां खबर है वन दरोगा मौके पर पहुंचकर जुर्माने की राशि तो वसूल लिए मगर धरातल से अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। जबकि काटे गए पेड़ के बूट को नींव के नीचे दबवा दिया गया। इसी तरह क्षेत्र में लगातार अवैध कटान से जहां एक और राजस्व को नुकसान पहुंचाया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर पर्यावरण व मानव जीवन पर घोर संकट आने की संभावना तीव्र होती जा रही है। इस संबंध में जब वन क्षेत्राधिकारी रुद्र प्रताप सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अवैध तरीके से काटे गये पेड़ों की जांच कर ठेकेदार पर कार्यवाही की जायेगी।

