खाद्यान्न घोटाला में संलिप्त आरोपी को तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी (कृषि) को ईओडब्ल्यू टीम ने किया गिरफ्तार
1 min readखाद्यान्न घोटाले के आरोपी पूर्व सहायक विकास अधिकारी (कृषि) को ईओडब्ल्यू टीम ने किया गिरफ्तार
बलिया
खाद्यान्न घोटाला में संलिप्त तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी सूरश्याम सिंह मूल निवासी ग्राम बगही थाना चुनार, मिर्जापुर हाल पत्ता विशाल नगर (उपासना नगर) अखरी थाना रोहनिया वाराणसी को अखरी चौराहे के पास से मंगलवार को शाम 4 बजे ईओडब्ल्यू वाराणसी टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त द्वारा ग्राम प्रधान एंव कोटेदारों से मिली भगत कर मस्टर रोल पर फर्जी श्रमिकों का नाम/निशानी अंगूठा/हस्ताक्षर अंकित कर शासकीय धन लगभग 27 लाख रु का फर्जी वितरण दिखाकर गबन किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध जनपद बलिया के थाना बांसडीह पर शासकीय धन धोखाधड़ी से और फर्जी अभिलेख तैयार कर गबन किए जाने का अभियोग वर्ष 2006 में पंजीकृत है।अभियुक्त वर्ष 2021 में सहायक विकास अधिकारी (कृषि) के पद से सेवानिवृत हो चुका है।अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु ईओडब्ल्यू वाराणसी के पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार द्वारा निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा के नेतृत्व में निरी.सहजानंद श्रीवास्तव, मुख्य आरक्षी विनोद यादव ,हेमंत सिंह की एक टीम का गठन किया गया था।

