विद्यालय के बाउंड्री वॉल के अंदर से गुजर रही 11000 वोल्ट की लाइन हादसे की बनी आशंका, नौनिहाल बच्चों पर हो सकता है बड़ा खतरा
1 min readकंपोजिट विद्यालय ढोली आसकरन पर बिजली का छाया संकट
बाउंड्री वॉल के अंदर से गुजर रही 11000 वोल्ट की लाइन हादसे की बनी आशंका, नौनिहाल बच्चों पर हो सकता है बड़ा खतरा
अमानीगंज -अयोध्या
अयोध्या जिले के शिक्षा क्षेत्र अमानीगंज क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय ढोलीआसकरन स्थित स्कूल के अंदर से 11000 वोल्ट की लाइन गुजरने से बच्चों की जान जोख़िम में है आपको बता दे कि स्कूल के हेड मास्टर राम जियावन ने बताया कि स्कूल की स्थापना 19558 में हुई है और प्रधानाचार्य राम जियावन ग्राम प्रधान रामलहू यादव ने दो वर्षों से इस गंभीर स्थित को देखते हुए बिजली विभाग के संबंधित अधिकारियों को लगातार शिकायत कर रहे हैं, स्कूल की छत से मात्र एक फिट की ऊँचाई पर 11000 वोल्ट की हाई टेंशन लाइन गुजर रही हैं। और स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के साथ कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती हैं।जबकि इस संबंध में ग्राम पंचायत ढोली आसकरन के प्रधान राम लहू यादव ने 2023 में विधायक अवधेश प्रसाद के लेटर पैड पर भी शिकायत करवाई ग्ई थी लेकिन आज तक बिजली विभाग का कोई अधिकारी सुनने को तैयार नहीं हुआ। और न कोई कार्यवाही हुई,ना ही हाई टेंशन तार को हटवाया गया। जबकि विद्युत विभाग से संबंधित अधिकारियों को इस समस्या के समाधान के लिए बार-बार शिकायत की जा रही है परंतु समाधान नहीं हो रहा है। विद्यालय के अध्यापक ने बताया सभी बच्चों को छत पर न जाने की हिदायत दी है। लेकिन स्थाई समाधान के लिए विजली लाइन स्थानतरित करना अति आवश्यक है। जब इस संबंध में बिजली विभाग के चीफ राम कुमार चौरासिया से संपर्क किया गया तो उन्होने बताया कि इस समस्या का समाधान जल्द करवाया जायेगा जैसे ही कोई फंड अबलेबल होता है तो तत्काल लाइन हटवा दी जाएंगी। इसी संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि मूल्यांकन के लिए भेज दिया गया है जैसे ही बजट पास होगा वैसे तुरंत लाइन स्थानांतरित कर दी जाएगी ।

