February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

विधानसभा क्षेत्र के परिसीमन में आलापुर के साथ अन्याय हुआ,अब होगा आंदोलन -योगेंद्र नाथ त्रिपाठी

1 min read
Spread the love



अम्बेडकर नगर
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय वसुधा सिंह की धरती पोखरभिट्टा में देश के स्वाभिमान एवं सम्मान के लिए शहीद हो जाने वाले भगवान सिंह जी की तीसरी पुण्यतिथि पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी योगेंद्र नाथ त्रिपाठी ने श्रद्धांजलि देने के बाद उपस्थित गणमान्य लोगों के बीच में कहा कि यह सेनानियों की धरती है, तथा आज एक अमर शहीद की पुण्यतिथि है, पिछले विधानसभा क्षेत्र के परिसीमन के समय आलापुर के साथ अन्याय हुआ। तथा इसे पुनः आरक्षित कर दिया गया जिससे जनपद के शेष विधानसभा क्षेत्र के अनुसूचित साथियों के साथ-साथ एवं आलापुर के सामान्य और पिछड़े जनों के साथ घोर अन्याय हुआ। इसके लिए हर स्तर पर संघर्ष करना आवश्यक है, जिसकी शुरुआत आगामी क्रांति दिवस 9 अगस्त 2025 को प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी वसुधा सिंह स्मारक स्थल राजे सुल्तानपुर में सर्वदलीय धरना दिया जाएगा। उपस्थित लोगों ने दोनों हाथ उठाकर समर्थन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *