मां कामाख्या धाम के पुजारी का सोशल मीडिया पर अपमान,हिंदू संगठन ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन, आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग
1 min readमां कामाख्या धाम के पुजारी का सोशल मीडिया पर अपमान
हिंदू संगठन ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन, आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग
अयोध्या जिले के बाबा बाजार में एक गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम सभा तेर के विकास पाल ने मां कामाख्या धाम के पुजारी इंद्रेश कौशिक के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की।
इस मामले में हिंदू राष्ट्रीय शक्ति देश धर्म देवालय के राष्ट्रीय अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने बाबा बाजार थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास पाल द्वारा क्षेत्र में ब्राह्मण और क्षत्रिय समाज को भी अपमानित करने का प्रयास किया जा रहा है।
ज्ञापन में बताया गया कि विकास पाल ने सोशल मीडिया पर यह भी कहा है कि वह मुकदमों से नहीं डरता। उसके अनुसार राजनीति करने के लिए मुकदमे तो लिखवाने ही पड़ेंगे। संगठन का आरोप है कि विकास पाल क्षेत्र में जातीय और धार्मिक तनाव फैलाकर राजनीतिक लाभ लेना चाहता है।
ज्ञापन सौंपते समय हिंदू शेर सेना के जिला अध्यक्ष पंडित गिरजा कांत दीक्षित भी मौजूद रहे। संगठन ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

