February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अवैध बैरियर लगाकर स्टेट हाईवे बंद करने की फिराक में टोल कर्मी

1 min read
Spread the love

अवैध बैरियर लगाकर स्टेट हाईवे बंद करने की फिराक में टोल कर्मी

टोल कर्मियों के इरादे देख ग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत

क्षेत्रवासी ग्रामीण एवं वाहन मालिकों में गहरा आक्रोश क्षेत्रीय विधायक ने कहा नहीं लगेगा अवैध बैरियर
मिल्कीपुर अयोध्या
इनायत नगर थाना क्षेत्र के कुचेरा बाजार स्थित शाहगंज मोड़ पर स्थानीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मिली भगत से मीठे गांव टोल कर्मियों द्वारा अवैध बैरियर लगाकर स्टेट हाईवे पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किए जाने का मामला पूरी तरीके से गरमा गया है क्षेत्रवासी व्यापारियों एवं किसानों मामले की शिकायत उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर से की है हालांकि एसडीएम ने भी उनकी नहीं सुनी और कहा कि जब गाने का सीजन आएगा तब बैरियर खुलवा दिया जाएगा जिसको लेकर अब स्थानीय प्रशासन सहित टोल कर्मियों के खिलाफ क्षेत्रवासी ग्रामीणों में एवं आसपास स्थित बाजार के व्यापारियों में गहरा आक्रोश व्याप्त हो गया है। बताते चलें कि विगत एक वर्ष पूर्व अयोध्या रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मीठे गांव रसूलपुर टोल प्लाजा से लगभग 3 किलोमीटर पहले कुचेरा शाहगंज मोड पर इनायत नगर पुलिस अवैध बैरियर लगा दिया गया था। यही नहीं उक्त बैरियर पर तीन पुलिस कर्मियों की 8-8 घंटे की शिफ्ट बनाकर तैनाती भी कर दी गई थी। जहां तैनात होमगार्ड द्वारा वाहनों का फोटो बनाया जा रहा था और रसूलपुर टोल प्लाजा के प्रबंधक के पास गाड़ी नंबर स्कैन कर टोल शुल्क काटे जाने हेतु प्रेषित कर दिया जाता था। यह कोई नया मामला नहीं था बीते कई महीनो से यह अवैध बैरियर स्थापित कर इनायत नगर पुलिस द्वारा 24 घंटे जमकर अवैध वसूली की जा रही था जिसके चलते चार पहिया वाहन चालक से लेकर भारी वाहन स्वामी प्रतिदिन अवैध वसूली के शिकार हो रहे थे। मामला मीडिया के संज्ञान में आने के बाद अवेद वसूली में संलिप्त पुलिस प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी नींद से जागे थे और अवैध बैरियर हटाया जा सका था। कुचेरा से पिपरी जलालपुर होते हुए अंबेडकर नगर को जाने वाले इस राष्ट्रीय राजमार्ग की लंबाई लगभग 100 किलोमीटर के आसपास है जिससे होकर वाहनों को अंबेडकर नगर पहुंचने में कई किलोमीटर के कम रास्ते का सफर करना पड़ता है। अब मीठे गांव टोल कर्मियों को फिर अवेद वसूली की युक्ति सूची और उन्होंने कुचेरा बाजार स्थित शाहगंज मोड पर स्टेट हाईवे को बंद किए जाने की नीयत से बड़े-बड़े पिलर दोनों साइड में गाड़ दिए और उस पर बैरियर लगाकर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से रोके जाने की व्यवस्था बना ली गई है। टोल कर्मियों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन रोक जाने की जानकारी के बाद कई ग्राम प्रधान और बाजार के व्यापारी मौके पर पहुंचे लेकिन टोल प्रबंधक सौरभ त्रिपाठी ने उनकी एक भी नहीं सुनी और आमदार फौजदारी हो गए । टोल कर्मियों के इरादे देख दर्जनों की संख्या में व्यापारी एवं ग्राम प्रधान एसडीएम मिल्कीपुर के पास पहुंचे और आप बीती बताई। जहां एसडीएम सुधीर कुमार ने भी टोल कर्मियों की कार्यवाही को सही ठहराते हुए कहा कि जब किसानों के गन्ने की फसल कटाई ढुलाई का सीजन आएगा तो उनके ट्रैक्टर ट्राली पास किए जाने हेतु बैरियर खुलवा दिया जाएगा। बताते चलें कि अभी चंद दिन पूर्व कुचेरा शाहगंज पिपरी जलालपुर अंबेडकर नगर मार्ग का करोड़ों रुपए की लागत से चौड़ीकरण एवं ऊंची कारण लोक निर्माण विभाग की ओर से कराया जा चुका है। कुचेरा बाजार के व्यापारियों का कहना है कि हम लोगों के बड़े-बड़े प्रतिष्ठान इसी रोड के किनारे स्थित है। जिन पर मोरंग, गिट्टी सहित अन्य सामान ट्रैकों से लाए जाते हैं यदि वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया तब किसने की तो बात दूर हम व्यापारियों के सामने बहुत बड़ी समस्या खड़ी हो जाएगी। व्यापारियों एवं क्षेत्रवासी किसने की समस्या को लेकर मिल्कीपुर भाजपा विधायक चंद्रभानु पासवान ने बताया कि मेरी वार्ता हो चुकी है। स्टेट हाईवे पर बैरियर नहीं लगने दिया जाएगा। वॉरियर लगाए जाने की नीयत से गाड़े गए पिलर के संबंध में उन्होंने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है टोल कर्मियों को भी रोक दिया गया है। इस प्रकार से मीठे गांव तो ल वसूली में लगी कंपनी के प्रबंधक सौरभ त्रिपाठी एवं उनके गुर्गों की करतूतों को लेकर कुचेरा बाजार के व्यापारियों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। यदि इलाकाई पुलिस प्रशासन ने मामले में हस्तक्षेप न किया तो कभी भी बड़ी वारदात के घट जाने के प्रबल आसार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *