February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस ने अंतर्जनपदीय चोरों के गिरोह को पकड़ने में मिली सफलता

1 min read
Spread the love

अंतर्जनपदीय चोरों के गिरोह को पकड़ने में पुलिस को मिली सफलता।

सवारी वाहनों में यात्रियों के साथ चोरी करने का आरोप।

अयोध्या बीकापुर।
सवारी वाहनो से लोगों के साथ चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अमरोहा जनपद निवासी दो महिलाओं सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में कोतवाली पुलिस को सफलता मिली है। सीओ पीयूष ने बताया कि 19 जुलाई 2025 को सुबह 7.30 बजे खजुरहट चौराहा के पास से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 20 अप्रैल 2025 को पिपरी जलालपुर में ई रिक्शा सवारी से चोरी किए गए जेवरात तथा 14 जून 2025 को परिवहन निगम की बस में एक महिला से आरोपियों द्वारा जेवरात चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों के पास से चोरी किए गए नगदी और जेवरात भी बरामद किए गए हैं। बताया कि सवारियो से चोरी की घटना के बाद घटना के खुलासा के लिए प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी। गठित की गई पुलिस टीम द्वारा 19 जुलाई को सुबह 7:30 बजे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिसमें दो महिला आरोपी भी शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अमरोहा जनपद के बावन खेड़ी हसनपुर निवासी ताराचन्द्र, विवेक, आरती और नीतू शामिल है। आरोपियों के पास से 57000 रुपए नगद, 1 चैन पीली धातु, 4 अंगूठी पीली धातु, 1 जोड़ी झुमकी पीली धातु, 1 जोड़ी नोजपीन पीली धातु, 1 लाकेट पीली धातु, 2 जोडी बाली पीली धातु, 1 जोडी पाजेब सफेद धातु बरामद किया गया है। सीओ ने बताया कि सभी आरोपी सवारी वाहन में बैठकर सवारी से घुल मिल जाते थे और मौका मिलने पर बैग और अटैची पार कर देते थे। आरोपियों को पकड़ने और घटना के खुलासा में कोतवाली पुलिस के अलावा स्वाट और सर्विलांस टीम द्वारा योगदान दिया गया। आरोपियों के विरुद्ध चोरी करने और बरामदगी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद शनिवार को सभी का चलान करके जेल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *