February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में चक्रवाती तूफान का कहर , मचा दी तबाही

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर अयोध्या

मिल्कीपुर के ग्राम पंचायत मेहदौना में बृहस्पतिवार शाम 5 बजे आए चक्रवाती तूफान ने भारी तबाही मचाई। तूफान का असर मेहदौना मजरे बेलकसर, सन्डौली और देवरिया के मजरे नौहड़िया बारुन बाजार में देखा गया।अचानक आए इस तूफान ने लोगों को संभलने का मौका नहीं दिया। तूफान की तीव्रता इतनी थी कि इलाके के दर्जनों पेड़ जड़ से उखड़ गए। गांव में दर्जनों घरों को नुकसान पहुंचा। 
पीड़ित शाहिद खान, जुनैद खान, सैफुल, सन्नू खान, भीम तिवारी समेत दर्जनों लोगों के घरों की सीमेंट की छतें उड़कर करीब 100 मीटर से अधिक दूर जा गिरीं। इसके अलावा घरों के दरवाजे और अन्य सामान को भी भारी नुकसान पहुंचा।
स्थानीय शेरू खान ने बताया कि तूफान की गति इतनी तेज थी कि पास के तालाब का पानी भी कुछ देर के लिए हवा में कई फीट ऊंचा उठ गया था। अचानक घटी इस प्राकृतिक घटना से स्थानीय लोग डर और सहम गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *