February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

प्राइवेट अस्पताल में इलाज के बाद 11 वर्षीय मासूम की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप, किया हंगामा

1 min read
Spread the love


उरई जालौन

कोंच कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक 11 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। आरोप है कि मासूम के परिजन उसे इलाज के लिए कोंच के निजी वात्सल्य क्लीनिक पर ले गए थे। जहां डॉक्टरों द्वारा उसका गलत इलाज लगाकर घर भेज दिया गया।रात में हालत बिगड़ने पर जब वह उसे वापस अस्पताल ले गए तो डॉक्टर ने उसे भर्ती करने से मना कर दिया। जिसके बाद मासूम की मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज देने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार कोंच कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला गांधी नगर निवासी 11 वर्षीय विवेक पुत्र रामू प्रजापति को पेट दर्द व उल्टी की शिकायत थी। सोमवार को उसके परिजन कस्बे के ही वात्सल्य क्लीनिक ले गए। जहां डॉक्टर उपेंद्र निरंजन ने उसका इलाज किया।इसके बाद रात में उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। सुबह तड़के विवेक के मुंह से झाग निकलने लगा। जिससे घबराए परिजन उसे इलाज के लिए फिर से उसी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर और क्लीनिक कर्मियों ने उसे भर्ती नहीं किया। किसी दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह देते रहे। जिसके बाद वह उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच ले गए जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कद दिया।परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के चिकित्सक उपेंद्र निरंजन द्वारा उसे ग़लत इंजेक्शन व दवाएं दीं गईं जिससे उसकी मौत हुई है। मामले को लेकर उन्होंने एसडीएम कोंच व पुलिस को तहरीर सौंपी है। वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के चिकित्सक उपेंद्र निरंजन द्वारा उसे ग़लत इंजेक्शन व दवाएं दीं गईं जिससे उसकी मौत हुई है। मामले को लेकर उन्होंने एसडीएम कोंच व पुलिस को तहरीर सौंपी है। वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *