February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पर्यावरण संरक्षण गतिविधि कृष्ण मोहन के नेतृत्व में डायट, छात्र पर्यावरण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

1 min read
Spread the love

डायट में छात्र पर्यावरण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन। मुख्य अतिथि के रूप में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि कृष्ण मोहन की अगुवाई में हुआ

सुल्तानपुर

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, सुल्तानपुर के अकादमिक भवन में डायट प्राचार्य / उप शिक्षा निदेशक महोदय की अध्यक्षता में राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण प्रतियोगिता (एन एसपीसी )2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृष्ण मोहन जी ( पर्यावरण संरक्षण गतिविधि) थे। डीएलएड 2023 बैच के सभी प्रशिक्षुओ ने इस कार्यक्रम मे प्रतिभाग किया। सभी उपस्थित प्रशिक्षुओ को इको मित्रम एप कृष्ण मोहन जी द्वारा डाउनलोड कराया गया। इस ऐप के माध्यम से प्रशिक्षुओं ने अपना व्यक्तिगत विवरण भरकर पूर्ण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारा इस प्रतियोगिता के उद्देश्यों के बारे में अवगत कराते हुए उपस्थित प्रशिक्षुओं को जलवायु परिवर्तन के विनाशकारी प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया । उन्हें पर्यावरण संरक्षण के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल से अवगत कराया गया। प्राचार्य/ उप शिक्षा निदेशक महोदय ने वृक्षारोपण, जल संरक्षण, कचरा पृथक्करण के बारे में विस्तार से छात्रों को जानकारी दी। सभी छात्रों को 10-10 पौधे लगाने के लिए प्राचार्य द्वारा प्रेरित किया गया। इसकी सेल्फी संस्थान के ग्रुप में पोस्ट करने के लिए भी निर्देशित किया गया। प्राचार्य सर ने छात्रों को प्रकृति से जुड़ने के लिए आह्वान किया। इस अवसर पर प्राचार्य एवं कृष्ण मोहन जी द्वारा मौल श्री वृक्ष का पौधा रोपण संस्थान के प्रांगण में किया गया। सुनील कुमार बरनवाल जी ने पर्यावरण संबंधी चिंताओ और उनके संभावित समाधानों पर विस्तृत रूप से छात्रों के साथ चर्चा की। डाइट के सभी छात्रों ने इको मित्रम् एप पर रजिस्ट्रेशन कर ऑनलाइन प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्रों को ई प्रमाण पत्र मिला। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता समाज कार्य,शशांक शेखर सिंह ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ हरिओम त्रिपाठी, श्री शैलेश कुमार मौर्य श्री शरद चतुर्वेदी, डॉक्टर वादियत उल्लाह, श्रीमती प्रियंका सिंह, श्री राजीव कुमार सिंह, श्री अजय कुमार सरोज एवं डाइट के समस्त कार्मिकों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *