जूनियर स्कूल को दूसरे विद्यालय में मर्ज न किए जाने की मांग को लेकर एसडीएम को ग्राम वासियों ने दिया प्रार्थना पत्र
1 min readखुदातपुरा स्कूल बंद न किए जाने की मांग
माधौगढ़ ,जालौन
माधौगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम खुदातपुरा के जूनियर स्कूल को दूसरे विद्यालय में मर्ज न किए जाने की मांग की गई है।
उप जिलाधिकारी माधौगढ़ को ग्राम वासियों ने प्रार्थना पत्र देकर मांग की है कि ग्राम पंचायत सुरावाली के मजरा खुदादपुरा मे जूनियर स्कूल है अब वह स्कूल बंद करके जूनियर स्कूल ग्राम धमना में मर्ज किया जा रहा है । ग्रामीणों ने कहा कि गांव के छोटे-छोटे बच्चे 2 किलोमीटर पैदल चलकर कैसे स्कूल जा पाएंगे। बताया जाता है कि ग्राम सुरावली का भी स्कूल तीन किलोमीटर की दूरी पर है और दो किलोमीटर की दूरी धमना गांव की भी है। बरसते पानी, तपती धूप या सर्दी के मौसम में बच्चों स्कूल जा पाना असम्भव है। सरकारी स्कूलों में सिर्फ गरीबों के बच्चे पढ़ते हैं इन गरीब परिवारों के नौनिहाल बच्चों को कैसे शिक्षा मिल पाएगी। ग्राम खुदातपुरा के निवासियों ने आज सोमवार को उप जिलाधिकारी माधौगढ़ मनोज कुमार सिंह को प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई है कि ग्राम खुदादपुरा में स्कूल बना रहे इसे अन्य किसी गांव के विद्यालय में मर्ज ना किया जाए।

