February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस अधीक्षक बांदा के निर्देशन में रिक्रूट आरक्षियों को स्वास्थ्य की प्राथमिकता देते हुए विशेष स्वास्थ्य जागरुकता एवं काउंसेलिग सत्र का किया गया आयोजन

1 min read
Spread the love

बांदा

पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में दिनांक 10.07.2025 को नवचयनित रिक्रूट आरक्षियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए एक विशेष काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर जिला अस्पताल बांदा से आमंत्रित डॉक्टर दीपक कंसल व सवानी गोयल की टीम ने पुरुष/महिला आरक्षियों को स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर परामर्श दिया ।
जिसमें पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, दिनचर्या, व्यायाम, नींद और तनाव प्रबंधन जैसे आवश्यक विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई साथ ही रिक्रूट आरक्षियों के स्वास्थ्य की जांच भी की गई और आवश्यक सुझाव प्रदान किए गए ।
इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि भविष्य के पुलिसकर्मी न केवल शारीरिक रूप से फिट हों, बल्कि मानसिक रूप से भी सशक्त रहें ।
यह काउंसलिंग सत्र उन्हें सेवा में आने से पूर्व बेहतर स्वास्थ्य व जागरूकता प्रदान करेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *