पशु तस्करी व पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी को मिली जमानत
1 min readवाराणसी
पशु तस्करी व पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपित को कोर्ट से राहत मिल गयी। फास्ट ट्रैक कोर्ट (द्वितीय) सुनील कुमार की अदालत ने रोहतास, बिहार निवासी सैय्यद शवाव हुसैन को एक-एक लाख रुपए की दो जमानतें एवं बंधपत्र देने पर रिहा करने का आदेश दिया। अदालत में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता बंटी खान ने पक्ष रखा।
अभियोजन पक्ष के अनुसार रामनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रक संख्या (एनएल 01 के 3946) में वध के लिए पशु लादकर पशु तस्कर ले जा रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर जब ट्रक को रोकने का प्रयास किया तो उसमें सवार पशु तस्कर पुलिस टीम को जान से मारने की नियत से उन पर फायर करने लगा। जिसके वाद जवावी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सैय्यद शवान हुसैन निवासी रोहतास, विहार बताया। तलाशी में उसके पास से एक पिस्टल व ट्रक में छिपाकर रखे कुल 27 गोवंश बरामद हुए थे। जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया था।

