March 29, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सरकार द्वारा चलाई गई मातृत्व योजना में आई 22 महिलाओं का सीएचसी पर हुई जांच

1 min read
Spread the love

अयोध्या

हैरिंग्टनगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मातृत्व दिवस का आयोजन किया गया। मातृत्व दिवस हर महीने 1, 9, 16 और 24 तारीख को मनाया जाता है। इस अवसर पर 22 गर्भवती महिलाओं ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई।

डॉक्टर अजय कुमार गुप्ता ने सभी महिलाओं की जांच की। उन्होंने विशेष रूप से एनीमिया से पीड़ित महिलाओं पर ध्यान दिया। डॉक्टर ने बताया कि एनीमिया वाली महिलाओं को विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है।

सभी गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी गई। डॉक्टर अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि उचित पोषण से मां और गर्भ में पल रहे शिशु दोनों स्वस्थ रहेंगे। इससे शिशु के जन्म के समय और उसके बाद भी दोनों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *