राजकीय कृषि बीज भंडार में किसानों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले दलहन बीज उपलब्ध
1 min readअयोध्या

हैरिंग्टनगंज स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार में किसानों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले दलहन बीज उपलब्ध कराए गए हैं। बीज गोदाम प्रभारी उमा शंकर यादव ने इसकी जानकारी दी।
भंडार में मूंग की आईपीएम 409 किस्म उपलब्ध है। उड़द की दो किस्में – आईपीयू 11-2 और आईपीयू 13-1 प्रमाणित बीज मौजूद हैं। अरहर की दो प्रमुख किस्में उपलब्ध हैं। पूसा अरहर 16, जो मात्र 120 दिन में तैयार हो जाती है। साथ ही पंत अरहर 6, जिसकी फसल 150 से 160 दिन में तैयार होती है।
सरकार रबी, खरीफ और जायद के मौसम में विभिन्न प्रजातियों के बीज कृषि गोदाम तक पहुंचाती है। इससे किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज मिल सकें और वे अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकें। बेहतर उत्पादन से किसान निर्यात कर अधिक मुनाफा कमा सकते हैं।
