मुहर्रम के दसवीं को ताजिऐ धारक जुलूस निकाला, देर रात कर्बला में किया जायेगा दफन, सुरक्षा चाक चौबंद कई थानों की पुलिस मौजूद
1 min readमुहर्रम के दसवीं को ताजिऐ धारक जुलूस निकाला, देर रात कर्बला में किया जायेगा दफन, सुरक्षा चाक चौबंद कई थानों की पुलिस मौजूद
जिला अधिकारी हर्ष कुमार व पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह नगर पंचायत दोस्तपुर में पहुंचकर लिया देखें सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम और शांति व्यवस्था से संपन्न करने का दिया निर्देश
जिला अधिकारी उत्तम तिवारी व पुलिस सीओ विनय गौतम कड़ी सुरक्षा की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रहे मौजूद
दोस्तपुर /सुलतानपुर
दोस्तपुर व आसपास के ताजिया चौक में पंहुच कर कुजरौटिया की ताजिया से कजियाना की ताजिए का मेल करा कर नोहा गायन के साथ मातम मनाया, कर्बला की जंग में यजीद की सेना ने इमाम हुसैन के बहत्तर सदस्यों के शहीद होने पर याद कर आज दसवें दिन देर रात देवापुर स्थित कर्बला में सभी ताजिये दफना किये जायेंगे, दोपहर बाद दो बजे से खालिसपुर डींगुर, छावनी, फिरोजपुर, बहबल टोला पश्चिम व पूर्वी साई तकिया, कजियाना मुहल्ले के लगभग पचासो की सख्या में चौक घण्टा घर को साम छः बजे तक सड़क को जाम कर दिया गया, जिससे वाहनो को शाही पुल व ब्लाक चौराहा से डाइवर्ड करना पड़ा, चौक के आस पास मुस्लिम बिरादरी के लोग शरबत पिलाने का भी आयोजन किया, सुरक्षा की दृष्टि से ड्रोन कैमरे के साथ साथ कई थानों की पुलिस बल व पीएससी के जवान मौजूद रहे, उप जिला अधिकारी उत्तम तिवारी व क्षेत्राधिकारी विनय गौतम, अधिशाषी अधिकारी सचिन कुमार पांडे के साथ साथ अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश सोनकर, व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय सोनी, पूर्व चेयरमैन मिथिलेश कुमार मिश्र सहित तमाम लोग साथ साथ जुलूस के साथ है।

