February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सी.पी. इंटरनेशनल स्कूल की निदेशक डॉ. मिथलेश अग्रवाल को भामाशाह सम्मान

1 min read
Spread the love

फर्रुखाबाद,
सी.पी. इंटरनेशनल स्कूल की निदेशक डॉ. मिथलेश अग्रवाल को शिक्षा, समाज सेवा एवं व्यापार में विशिष्ट योगदान हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ विधानसभा सचिवालय भवन में प्रदान किया गया, जिसमें प्रदेश के प्रमुख व्यापारीगण सम्मिलित हुए।
विद्यालय परिसर में इस उपलब्धि पर एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत उपनिदेशक श्रीमती अंजू राज एवं प्रधानाचार्य श्री संजय बिष्ट द्वारा डॉ. अग्रवाल को पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट कर की गई। प्राइमरी विंग की हेड इंचार्ज शिवानी दीक्षित, नवीन शाक्य एवं अन्य कोऑर्डिनेटर्स ने भी उन्हें बुके भेंट कर सम्मानित किया। शिक्षकों, विद्यार्थियों व अभिभावकों ने तालियों के साथ उनका अभिनंदन किया।
डॉ. मिथलेश अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा:
“यह सम्मान पूरे सी.पी. विद्यालय समूह एवं जनपदवासियों का है। इसे मैं सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों व सहयोगियों को समर्पित करती हूं। यह हमें और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। मैं माननीय मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश सरकार की आभारी हूं।”
श्रीमती अंजू राज ने कहा:
“डॉ. अग्रवाल शिक्षा, सेवा, उद्योग और नारी नेतृत्व की सशक्त प्रतीक हैं। उनका यह सम्मान हम सभी के लिए प्रेरणादायी है।”
मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती जोशना अग्रवाल ने कहा:
“यह सम्मान गुणवत्ता, अनुशासन और नवाचार के प्रति डॉ. अग्रवाल की निष्ठा का प्रमाण है। उनके नेतृत्व में हम शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।”
प्रधानाचार्य श्री संजय बिष्ट ने कहा:
“यह क्षण गर्व और प्रेरणा का है। यह सम्मान उनके सतत परिश्रम और दूरदर्शी नेतृत्व की मान्यता है, जिसने विद्यालय को नई ऊँचाइयाँ दीं।”
सभी ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए डॉ. अग्रवाल को शुभकामनाएं दीं।

योगेश कुमार ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *