March 29, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

कौड़िया थाने में महिला सशक्तिकरण की हकीकत उजागर,थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप

1 min read
Spread the love

कौड़िया थाने में महिला सशक्तिकरण की हकीकत उजागर,थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप

घटना का वीडियो सोशल मीडिया
पर वायरल, उठ रहे गंभीर सवाल

गोंडा।

जिले के कौड़िया थाने में महिला सशक्तिकरण के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। सूत्रों के अनुसार, थाना प्रभारी अरविंद सिंह पर एक गरीब महिला के साथ अभद्र व्यवहार का गंभीर आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,जिससे कौड़िया पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। मामला ग्राम पंचायत भैंसहा का बताया जाता है, जहां दबंगों द्वारा एक गरीब महिला का आशियाना कथित तौर पर पुलिस की मौजूदगी में उजाड़ा जा रहा था। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने न केवल उसकी बात अनसुनी की, बल्कि उसके साथ दुर्व्यवहार भी किया। इस घटना ने गोंडा पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहला मामला नहीं है, जब पुलिस ने दबंगों का साथ दिया हो। महिला सशक्तिकरण और मित्र पुलिस के दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। इस घटना से स्थानीय समुदाय में आक्रोश है और लोग पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। क्या गोंडा पुलिस इन सवालों का जवाब देगी‌ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *