February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला व एक युवक की हुई दर्दनाक मौत

1 min read
Spread the love

बांदा

बांदा जनपद के थाना कोतवाली बबेरू के ग्राम भदेहदू के मजरा सेम्मा पुरवा में कबिरा कोटार्य के पुत्र लवलेश कोटार्य उम्र 25 वर्ष के ऊपर आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई है ,वहीं दूसरी घटना बांदा जनपद के कुचेन्दू गांव की रहने वाली एक महिला माया उम्र लगभग 32 वर्ष पत्नी केशबाबू की भी आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक मौत हो गई है। दोनों के परिजनों ने आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टर ने परीक्षण के दौरान मृत घोषित कर दिया है ।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का अपने कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *