February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मोबाईल छिनैंती करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए घटना किया गया सफल अनावरण

1 min read
Spread the love

अयोध्या

मोबाईल छिनैती करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए घटना किया गया सफल अनावरण

    श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्या डा0 गौरव ग्रोवर के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष इनायतनगर  रतन कुमार शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा मोबाईल छीनकर भागने वाले अभियुक्त 1.पंकज पुत्र 2.सत्यम कुमार तिवारी को आज दिनांक 03.07.2025  समय 01.30 बजे रात्रि में ढेमा शिवबक्शराय मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान मय छीने गये मोबाईल व घटना में प्रयुक्त वाहन मोटर साइकिल पल्सर ( बिना नम्बर ) के साथ गिरफ्तार करते हुये घटना का सफल अनावरण किया गया । गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण को विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है  ।

संक्षिप्त विवरण
दिनाँक 02.07.2025 को वादी निवासी थाना इनायतनगर द्वारा तहरीरी सूचना दिया गया कि दिनाँक 01.07.2025 को समय 20.00 बजे 02 अज्ञात व्यक्ति द्वारा लाल काली पल्सर मोटरसाईकिल से पीछे से आकर इनका मोबाईल One Plus Nord CE 3Lite छीनकर भाग गये है । जिसके सम्बन्ध मे वादी उपरोक्त की तहरीर पर तत्काल सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया तथा उसकी गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता –
1.पंकज पुत्र सन्तराम निवासी ग्राम ढेमा शिवबक्सराय थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या
2.सत्यम कुमार तिवारी पुत्र दिनेश कुमार नि0 ग्राम पूरे हुब्बा पण्डित का पुरवा मजरे घुरेहटा थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या
घटनास्थल – उमरपुर के आगे रेवती गंज रोड पर श्रीराम खाद भण्डार के पास
पंजीकृत अभियोग – मु0अ0सं0 320/2025 धारा 304(2) बी0एन0एस0 थाना इनायतनगर,अयोध्या
बरामदगी का विवरण –
1- एक अदद मोबाईल वन प्लस नोर्ड C3 लाइट 5G
2- मोटर साईकिल पल्सर लाल काली बिना नंम्बर की
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण

  1. उ0नि0 श्री राममूर्ति कनौजिया थाना इनायतनगर , अयोध्या ।
  2. हे0का0 सतीश कुमार थाना इनायतनगर , अयोध्या ।
  3. का0 योगेश सिंह थाना इनायतनगर , अयोध्या ।
  4. का0 आशीष कुमार वर्मा थाना इनायतनगर,अयोध्या ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *