February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सरयू नदी में बढ़ा जलस्तर, ग्रामीणों को मगरमच्छ दिखने से दहशत

1 min read
Spread the love

कर्नलगंज,गोंडा।

तहसील क्षेत्र में सरयू नदी का जलस्तर अचानक चार फीट बढ़ने से हड़कंप मच गया है। नदी के उफान के कारण मनिहारी घाट पर बने पीपे के पुल को खोल दिया गया,जिससे कर्नलगंज जाने वाला मार्ग प्रभावित हुआ। इसके साथ ही स्थानीय लोगों ने नदी में मगरमच्छ देखे जाने का दावा किया है,जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। बता दें कि बीते दिनों बाबा घाट पर लगभग तीन फीट लंबा मगरमच्छ देखा गया था। इसके अलावा सुंदरपुरी घाट पर भी मगरमच्छ दिखाई देने की बात सामने आई है। इन घटनाओं ने नदी में नहाने और अन्य गतिविधियों के लिए आने वाले लोगों में डर पैदा कर दिया है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से नदी में नहाने से बचने और सावधानी बरतने की अपील की है। मनिहारी घाट पर सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर और मगरमच्छ की मौजूदगी ने क्षेत्रवासियों की चिंता बढ़ा दी है। प्रशासन ने स्थिति पर नजर रखने और आवश्यक कदम उठाने की बात कही है। लोगों से अपील की गई है कि वे नदी के किनारे जाते समय सतर्क रहें और बच्चों को अकेले नदी में न जाने दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *