February 19, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

शोहदाए कर्बला की याद में शानदार जलसा आयोजित मुंबई से आये मुफ़्ती उल्लाह साहब ने पेश किया खिताब

1 min read
Spread the love

ऊँचगांव तेलियानी में शोहदाए कर्बला की याद में शानदार जलसा आयोजित मुंबई से आये मुफ़्ती उल्लाह साहब ने पेश किया खिताब

अलीगंज सुलतानपुर

सुल्तानपुर जिले के अलीगंज बाजार के निकट ऊँचगांव तेलियानी (जिला जुम्ला अराकीने कमेटी):
जुम्ला अराकीने कमेटी के निगरानी में शोहदाए कर्बला की याद में एक शानदार जिक्रे शोहदाए कर्बला जलसे का आयोजन किया गया।
जिसमें हसन और हुसैन तथा उनके 72 साथियों की शहादत का जिक्र किया गया इस मौके पर मुंबई से तशरीफ़ लाए मशहूर इस्लामी स्कॉलर मुफ़्ती उल्लाह साहब ने कर्बला के शहीदों की कुर्बानियों पर रौशनी डालते हुए एक बेहद असरदार तकरीर पेश की।

कार्यक्रम में क्षेत्र के कई प्रमुख लोग मौजूद रहे, जिनमें हाफिज अंसार अहमद नूर बाबू अकलीम रवि उल्ला हामिद अली हलीम मोहम्मद शमीम शान मोहम्मद शाहिद अली हाजी रियासत मोहम्मद अशफाक हाजी दाऊद, अनवर, जमाल अहमद, मुख्तार अहमद, पत्रकार नीरज श्रीवास्तव पत्रकार कमलेश श्रीवास्तव कान्हा यादव, मो. चाँद आदि प्रमुख रहे।

सभी हाजरीन ने इस मौके पर शोहदाए कर्बला को खिराज-ए-अकीदत पेश किया और आपसी भाईचारे तथा अमन-ओ-सलामती के लिए दुआएँ कीं।

कार्यक्रम का आयोजन शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ और लोगों ने बड़ी तादाद में शिरकत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *