February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

दलित महिलाओं से छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी,पुलिस ने शुरू की जांच

1 min read
Spread the love

गोण्डा।

जिले के थाना धानेपुर क्षेत्र के दूल्हापुर बनकट गांव में एक दलित परिवार पर दबंगों का कहर का मामला सामने आया है। आबादी की जमीन पर पन्नी और तिरपाल में रह रहे लवकुश के परिवार को चन्दन, राजन और कल्लू लगातार परेशान कर रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक 27 जून को लवकुश की पत्नी जब घास काट रही थी, तब आरोपियों ने उनके साथ छेड़छाड़ की कोशिश की। महिला ने किसी तरह खुद को बचाया और घर पहुंचकर अपनी सास को घटना की जानकारी दी। सास जब आरोपियों के घर शिकायत करने गईं,तो उन्होंने उनकी पिटाई कर दी। लवकुश ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि थाने में सूचना देने के बावजूद न तो एफआईआर दर्ज की गई और न ही मेडिकल परीक्षण कराया गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी उनकी जमीन हड़पना चाहते हैं। सास के मुताबिक आरोपी उन्हें तेजाब फेंकने और जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। मामले में थानाध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *