February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान बेटी ने मुख्यमंत्री योगी से किया मांग, मैं पढ़ना चाहती हूं,फीस देना मुश्किल,सीएम योगी ने कहा- खूब पढ़ो बिटिया,फीस की व्यवस्था हम करेंगे

1 min read
Spread the love

मैं पढ़ना चाहती हूं,फीस देना मुश्किल,सीएम योगी ने कहा- खूब पढ़ो बिटिया,फीस की व्यवस्था हम करेंगे

गोरखपुर।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर प्रवास के दौरान मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सभागार में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुन रहे थे।समस्याओं के निस्तारण के लिए अफसरों को निर्देशित कर रहे थे।मुलाकात करने वाले लोगों की कतार में कक्षा सात में पढ़ने वाली बच्ची पंखुड़ी त्रिपाठी भी बैठी थी।

कोतवाली क्षेत्र के पुरदिलपुर की रहने वाली कक्षा सात की छात्रा पंखुड़ी त्रिपाठी के लिए नए शैक्षिक सत्र का पहला दिन (एक जुलाई) आजीवन याद रहेगा। फीस न दे पाने की स्थिति में इस बिटिया की पढ़ाई छूटने की नौबत आ गई थी,लेकिन मंगलवार को जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात होते ही पढ़ाई में आड़े आ रही आर्थिक बाधा दूर हो गई।

सीएम योगी जब पंखुड़ी के पास पहुंचे तो उन्हें प्रार्थना पत्र देते हुए पंखुड़ी बोल पड़ी महाराज जी मैं पढ़ना चाहती हूं,फीस माफ करवा दीजिए या फीस का इतंजाम करा दीजिए।सीएम तुरंत रुक गए और आत्मीयता से संवाद कर पंखुड़ी की सारी परेशानी जानी।पंखुड़ी ने बताया कि वह एक इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ती है।

पिता राजीव त्रिपाठी के दिव्यांग हो जाने से परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर हो गया है। मां मीनाक्षी एक शॉप पर नौकरी कर रही हैं। उसके अलावा कक्षा 12 में पढ़ने वाला भाई भी है। पंखुड़ी ने बताया कि फीस न जमा कर पाने के कारण आज वह स्कूल जाने की बजाय मुख्यमंत्री के पास मदद की गुहार लेकर आई है।

सीएम योगी ने पंखुड़ी की बातों को सुनने के बाद कहा, बिलकुल परेशान मत हो,पढ़ाई बाधित नहीं होने देंगे,फीस माफ कराने के लिए बात कराएंगे और माफ न होने की दशा में फीस का इंतजाम खुद करा देंगे।इसे लेकर सीएम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि फीस के अभाव में पंखुड़ी की पढ़ाई रुकनी नहीं चाहिए।

सीएम योगी से भरोसा मिलते ही प्रफुल्लित पंखुड़ी ने उनके साथ फोटो खिंचाने का अनुरोध किया।सीएम ने पंखुड़ी साथ फोटो खिंचाने की उसकी इच्छा भी पूरी की। सीएम की सहृदयता से भावविभोर पंखुड़ी ने कहा-महाराज जी जैसा कोई नहीं है।

सीएम योगी ने मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन दौरान करीब 100 लोगों की समस्याएं सुनीं और कहा कि चिंता न कीजिए,सबकी समस्याओं का समाधान होगा। सीएम ने अधिकारियों को संबंधित मामलों के निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा कि जनता की हर पीड़ा का निवारण सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है।

सीएम योगी ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान शीघ्रता से किया जाए।इसमें किसी भी तरह की शिथिलता नहीं होनी चाहिए। सीएम ने जरूरतमंदों को आवास और अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और इलाज में आर्थिक मदद के लिए अस्पताल से इस्टीमेट मंगाकर शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *