February 10, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

विकलांग दंपति को मुस्लिम समुदाय के लोग कर रहे हैं परेशान,डीएम और एसपी से लगाई न्याय की गुहार

1 min read
Spread the love

विकलांग दंपति को मुस्लिम समुदाय के लोग कर रहे हैं परेशान

विकलांग दंपति ने डीएम और एसपी से लगाई न्याय की गुहार

सुल्तानपुर

सदर तहसील के लौहर पश्चिम(रसूलपुर) के रहने वाले दिव्यांग हरकेश मौर्य अपने पत्नी के साथ डीएम के जनता दर्शन में पहुंचे और न्याय की गुहार लगाइ, धम्मौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लौहर पश्चिम मे गाटा संख्या 511 लियाकत अली का मकान है उसी से सटा हुआ गाटा संख्या 512 मे हरिकेश मौर्य अपना मकान बनवाकर रह रहे हैं, लेकिन लियाकत अली ने उसके बगल में लगभग 1 वर्ष से मोरंग (बालू) रखे हुए हैं लेकिन अब बारिश का मौसम आते ही दिव्यांग हरकेश मौर्य के कच्चे मकान पर पानी का रसाव हो रहा है और मकान गिरने की कगार पर है कभी भी हादसा हो सकता है, हरकेश मौर्य ने बताया कि लगातार 1 वर्षों से शिकायत दे रहे हैं लेकिन अभी कोई सुनवाई नहीं हुई, जब भी हटाने की बात करते हैं तो लियाकत के पुत्र रिजवान अशरफ उर्फ सम्मु व धुंन्नू और उनकी बेटियां ने मां बहन की गालियां और मारने पीटने पर अमादा हो जाती। हरकेश ने बताया कि उनके प्रताड़ना से वह गांव छोड़ने को मजबूर हो गया है, और जल्द न्याय नहीं मिला तो वह गांव छोड़कर चला जाएगा. बड़ा प्रश्न ये है कि लगातार 1 वर्षों से दिव्यांग न्याय की गुहार लगा रहा है लेकिन उसको न्याय न मिलने से आक्रोशित नजर आ रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *